जब हम भोजन करते है तब हमारे दांतों मे वो भोजन रुक जाता है और हम ठीक से कुल्ला नहीं करते है और वो भोजन दांतों के बीच अटका रह जाता है। धीरे धीरे उस भोजन में अत्यधिक बदबू आने लग जाती है। कभी कभी तो दांतों मे कीड़े तक पड़ जाते है।
दांतों में आने वाली सड़न से हमारे आस पास के लोग बहुत परेशान हो जाते है, क्योंकि जब हम बात करते है तो हमारे मुहं से बदबू आती है। आज के समय में लोग दांतो की बदबू से परेशान है। दांतों की बदबू से बचने के लिए आप ये काम कर सकते है।
रुई मे तेल लगाकर दांतो के बीच रखना
रुई मे तेल लगाकर दांतो के बीच रखने की क्रिया एक आयुर्वेदिक क्रिया है जो अपने अनगिनत फायदों के लिए जानी जाती है। दांतो की सड़न से बचने के लिए आप रुई को तेल में भिगोकर कुछ मिनटो के लिए अपने दांतों के बीच रख ले और फिर जो आपके मुहं में थूक आता है उसको बाहर निकाल दे। आपको सड़न मे फायदा मिलेगा।
लौंग के तेल का प्रयोग
दांत में सडन या दर्द होने पर आप रुई के फोहे में एक बूँद तेल की लगाएं और इसे दांतों के बीच में दबा लें। आपको यह 15 मिनट तक करना है। आपको मसूड़ो से छूटकारा मिल जायेगा।
अच्छी आदत डालकर दांतों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
हर कोई रोजाना सुबह उठकर ब्रश करना नहीं भूलता होगा। लेकिन कुछ लोग उन में से ऐसे भी होंगे जो ब्रश करने को जरूरी नहीं समझते होंगे या फिर कुछ ऐसे भी होंगे जो सुबह ब्रश न करके दिन में किसी और समय करते हों। ब्रश सुबह ही करनी है इसे लेकर कोई नियम नहीं है। हम सुबह ब्रश अपने आपको ताजा महसूस करने और अपने मुंह को ताजा करने के लिए करते हैं, ताकि हम किसी बैक्टीरिया या फिर इंफेक्शन की चपेट में न आ जाएं।
लेकिन डाक्टर भी यही सलाह देते हैं कि अगर आप अपने दांतों और मुंह को साफ रखते हैं तो आप कई गंभीर बीमारियों के खतरे से भी दूर रह सकते हैं। वहीं, कुछ लोग दिन में सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले ब्रश करते होंगे। जिससे वे अपने आपको ताजा महसूस कर सकें और किसी प्रकार के संक्रमण में न आएं। लेकिन इसके बाद भी कुछ ऐसी चीजें है जो दांतों को साफ रखने के लिए करना चाहिए। वैसे दांत को सही और स्वस्थ्य रखने के लिए चिकित्सक भी कुछ आवश्यक सलाह देते हैं, जो इस प्रकार है।
ब्रश और पेस्ट होने चाहिए बेहतर
दांत को साफ करने से पहले आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि आप एकदम साफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही आपको फ्लोराइड वाले पेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जो आपके और आपके दांत दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
शुगर का सेवन करें कम
जरूरी नहीं कि सिर्फ दांतों को ही साफ करना हमारे लिए काफी हो जाता है। हम जिन चीजों का सेवन करते हैं वो भी सीधा हमारे मुंह और दांतों पर असर करते हैं। आप कोशिश करें कि शुगर का सेवन कम से कम मात्रा में करें। इसके साथ ही किसी भी ड्रिंक्स को पीने के लिए पाइप यानी स्ट्रा का इस्तेमाल करें।
डेंटल केयर
कई बार दांतों में होने वाली समस्या हमें पता नहीं चल पाती और जब वो गंभीर हो जाती है तब हमे परेशान करती है। इससे बचने के लिए आप कोशिश करें कि साल में कम से कम दो बार आप दांत के डाक्टर से जरूर सलाह लंे, जिससे डाक्टर की ओर से की गई जांच में आपके दांतों की स्थिति का पता चल सके।
टूथपिक का इस्तेमाल न करें
कई लोगों की आदत होती है कि वो रोजाना खाना खाने के बाद अपने दांतों में टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं। जबकि आपको टूथपिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये आपके दांतों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इसके साथ ही टूथपिक को बार-बार दांतों के बीच में डालने से ये दांतों के बीच में गैप को बढ़ाते हैं।
Post a Comment