Sehat kaise banaye

Sehat kaise banaye : जहाँ पूरी दुनियां में लोग मोटापे से परेशान हैं वहीं भारत में कुछ लोग अपने दुबले व पतले शरीर से परेशान हैं। दुबला, पतला और कमजोर शरीर बीमारियों का घर होता हैं और पर्सनल्टी को भी प्रभावित करता हैं। वहीं हृष्ट पुष्ट शरीर आकर्षण का केंद्र होता हैं और रोगों से लड़ने में भी सक्षम होता हैं। ऐसे में सवाल आता हैं की एक अच्छी सेहत कैसे बनाये (health kaise banaye) और सेहत बनाने के तरीके क्या (sehat banane ke tarike) हैं, जिससे की एक आम आदमी भी घर में रहकर अच्छी हेल्थ बना सके।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ लोग अपने खानपान पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसके कारण उनकी सेहत नहीं बन पाती हैं। हेल्थ कैसे बनाये (sehat kaise banaye) के लिए सबसे जरूरी खानपान होता हैं, एक अच्छी डाइट हेल्थ बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं। इसके साथ ही थोड़ी बहुत एक्सरसाइज, जीवन शैली में सुधार और तनाव से मुक्ति भी सेहत बनाने में हेल्पफुल हो सकती हैं।

देखा गया हैं की कुछ लोग हेल्थ बनाने के लिए (health banane ke liye) शॉर्टकट तरीका भी अपनाते हैं, इसके लिए वे सेहत बनाने की दवाई (sehat banane ki dava) और अन्य तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। सेहत बनाने के लिए दवाई का सेवन करना बिल्कुल भी उचित नहीं हैं।

यह दवाइयां कुछ समय के लिए आपकी सेहत तो बना लेती हैं लेकिन जैसे ही आप इनका सेवन बंद करेंगे आपकी सेहत और ज्यादा खराब होने लगेगी। हाँ बाजार में कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स जरूर मौजूद हैं जो हेल्थ बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं, इन प्रोडक्ट्स (sehat banane ki dava) के बारे में हम आर्टिकल में आगे जानेंगे।

अगर आप अपने खानपान और जीवन शैली में थोड़ा ध्यान दें और कुछ बातों का ख्याल रखें तो आप कम समय में, बिना दवाइयों की मदद के, नेचुरल तरीके से अच्छी सेहत बना सकते हैं। सेहत कैसे बनती हैं (sehat kaise banaye), सेहत बनाने के लिए क्या खाएं, सेहत बनाने के तरीके (sehat banane ke tarike) और सेहत बनाने के घरेलू उपाय (sehat kaise banaye gharelu upay) के विषय में जानने के लिए इस पोस्ट को आगे पढ़े।

सेहत बनाना मुश्किल नहीं हैं, अगर खानपान के विषय में थोड़ी जानकारी हासिल कर लें और नियमित अच्छी डाइट लें तो फिर आप आसानी से अच्छी सेहत बना सकते हैं। साथ ही आपको उन कारणों की खोज भी करनी होगी जो सेहत बनाने में आपके लिए रूकावट पैदा कर रहे हैं। सेहत न बन पाने के कई कारण हो सकते हैं।
mota hona sehat banana

हेल्थ कैसे बनाये और हेल्थ बनाने के उपाय जानने से पहले हेल्थ न बनने के कारणों को जान लेते हैं। कुछ लोग खाते पीते भी अच्छा हैं, बावजूद उनकी सेहत नहीं बन पाती हैं और उनका शरीर दुबला, पतला व कमजोर ही रहता हैं। सेहत न बनाने के कुछ कारण और उनके उपाय इस प्रकार हैं।
1. पाचन तंत्र की कमजोरी या खराब डाइजेशन
sehat kaise banaye

सेहत न बन पाने का एक मुख्य कारण पाचन तंत्र की खराबी हैं। सेहत या हेल्थ बनाने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना बहुत आवश्यक होता हैं। अगर आपका पाचन तंत्र ही कमजोर हैं तो आप कुछ भी खा लें, कोई से भी सेहत बनाने के तरीके आजमा लें या फिर कोई से भी सेहत बनाने के घरेलू उपाय कर लें, आपकी सेहत नहीं बन सकती। सेहत बनाने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना ज़रूरी हैं।

पाचन तंत्र भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में विभाजित करने का कार्य करता हैं, जिससे शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से कार्य कर पाते हैं। अगर पाचन तंत्र खराब होगा तो भोजन से प्राप्त पोशाक तत्व शरीर को सही तरीके से नहीं मिल पाएंगे और आपका खाया पिया शरीर में न लग कर मल के रास्ते बाहर निकल जाएगा।

आपने अपने आसपास ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे जो बहुत ज्यादा खाते-पीते हैं, एक्सरसाइज भी करते हैं लेकिन फिर भी उनकी सेहत नहीं बन पाती हैं और उनका शरीर दुबला, पतला और कमजोर ही रहता हैं। ऐसा कमजोर पाचन तंत्र के कारण ही होता हैं।

अब सवाल आता हैं की अगर पाचन तंत्र कमजोर हैं तो पाचन तंत्र को मजबूत कैसे करें या पाचन तंत्र को मजबूत कैसे बनाएं। पाचन तंत्र (Digestive System) को मजबूत बनाने के उपाय इस प्रकार हैं, जिनकी मदद से आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

    भोजन को हमेशा आराम से बैठकर चबा-चबा कर खाएं, भोजन को इतना चबाए की इसका आधा पाचन मुँह के अंदर ही हो जाए।
    दिन-भर पर्याप्त मात्रा में पानी पिए, यह पाचन शक्ति को मजबूत बनाने का सबसे आसान उपाय हैं।
    एक बारी में बहुत ज्यादा भोजन न करें। दिन में दो बार भारी भोजन करने की जगह 3-4 बार हल्का हल्का भोजन करें।
    हमेसा समय पर भी भोजन करें। भोजन करने का एक निश्चित समय तय करें और उसी समय पर रोज भोजन करें।
    ऑयली फूड और फास्ट फूड का सेवन न करें, इनमें पोषक तत्वों की कमी होती हैं और यह पाचन शक्ति को कमजोर बनाते हैं।
    भोजन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, हेल्दी फैट और फाइबर जैसे पोषक तत्वों को शामिल करें।
    पाचन शक्ति के लिए योग का सहारा लें, कुछ ऐसे योगासन हैं जो पाचन सकती को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
    योग के साथ साथ नियमित एक्सरसाइज करें और दिनभर एक्टिव रहे, साथ ही शराब, बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू आदि से दूर रहे।

यह भी पढ़े : पाचन शक्ति मजबूत करने के लिए 10 बेहतरीन योगासन
2. भोजन में पोषक तत्वों की कमी

सेहत न बनने का एक मुख्य कारण भोजन में पोषक तत्वों की कमी भी हैं। कुछ लोग के दैनिक आहार में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और वसा जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मौजूद नहीं होते हैं जिसकी वजह से उनकी हेल्थ खराब रहती हैं। सेहत कैसे बनाये (sehat kaise banaye) के लिए आपको पौष्टिक भोजन करना चाहिए, जिसमे यह सभी पोषक तत्व शामिल होने चाहिए। सेहत बनाने के लिए क्या खाएं (sehat banane ke liye kya khaye) के बारे में इस आर्टिकल में आगे जानेंगे।
3. सही से भूख न लगना

भूख न लगना या कुछ खाने का मन न करना भी हेल्थ न बन पाने का एक मुख्य कारण हैं। कुछ लोगों को सही से खुलकर भूख नहीं लगती हैं और उनका भोजन करने का मन नहीं करता हैं। कम भोजन करने से शरीर को पर्याप्त कैलोरी नहीं मिल पाती हैं जिसकी वजह से सेहत बनने में परेशानी होती हैं। भूख बढ़ाने के लिए आप नीचे बताये गए कुछ तरीके आजमा सकते हैं।

    भूख बढ़ाने के लिए अपने शरीर को ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रखे, इसके लिए नियमित रनिंग, जॉगिंग या एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने वाले लोगों को खुलकर भूख लगती हैं।
    भोजन करने का समय निर्धारित करें और रोज एक ही समय पर भोजन करें।
    अपनी मनपसंद का खाना खाएं।
    खाने में दही, छाछ व हरी चटनी का इस्तेमाल करें। यह सभी चीजें भोजन को का स्वाद बढ़ाने में सहायक होती हैं और हेल्थ के लिए भी अच्छी होती हैं।

इन उपायों से भी अगर भूख नहीं बढ़ती हैं तो आप इसके लिए एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
4. चिंता व तनाव

चिंता और तनाव भी हेल्थ के लिए नुकसानदायक होते हैं। तनाव का सबसे ज्यादा असर हेल्थ पर ही दिखाई देता हैं। हेल्थ कैसे बनाये (health kaise banaye) के लिए आपको तनाव बिल्कुल भी नहीं लेना हैं और ज्यादा से ज्यादा खुश रहना हैं। तनाव कम करने के लिए रोज सुबह 15 मिनट ध्यान करें और अपनी मनपसंद का कार्य करें।
5. सेहत न बनने के कुछ अन्य कारण  

    पेट और पेट से संबंधी परेशानियां
    लिवर से जुड़ी परेशानियां
    हार्मोन संबंधी समस्याएं
    थायराइड संबंधी परेशानी
    पेट में अल्सर की परेशानी  

सेहत (हेल्थ) कैसे बनाये क्या खाएं | Sehat Banane Ke Liye Kya Khaye
banana

सेहत न बनने के कारण जानने के बाद अब बात करते हैं की सेहत बनाने के लिए क्या खाएं (sehat kaise banaye kya khaye) या सेहत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए, जिससे की शरीर हृष्ट-पुष्ट, हेल्दी और आकर्षक दिखाई दें।

 एक्सपर्ट की माने तो सेहत बनाने के लिए आपको एक अच्छी और संतुलित डाइट लेनी चाहिए। एक जैसा खाना खाने से आपकी सेहत कभी नहीं बन सकती, सेहत कैसे बनाये (health kaise banaye) के लिए आपको ऐसा भोजन करना चाहिए जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट्स उचित मात्रा में मौजूद हो।
1. सेहत बनाने के लिए खाएं प्रोटीन युक्त भोजन

सेहत बनाने के लिए क्या खाएं (sehat kaise banaye kya khaye) में सबसे जरूरी पोषक तत्व प्रोटीन हैं, इसलिए आपको अपने भोजन में अच्छी मात्रा में प्रोटीन शामिल करना चाहिए। प्रोटीन एमिनो एसिड से बने होते हैं जो शारीरिक विकास और मांसपेशियों के विकास में सहायक होते हैं।
eggs

एक रिपोर्ट के अनुसार एक सामान्य व्यक्ति को अपने वजन के 1 किलोग्राम पर 1 ग्राम प्रोटीन ज़रूर लेना चाहिए। जबकि अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपके शरीर को ज्यादा प्रोटीन की आवश्यकता होती हैं।

सामान्य शब्दों में कहे तो अगर आपका वजन 60 किलोग्राम हैं तो आपको एक दिन में 60 ग्राम प्रोटीन अवश्य लेना चाहिए। प्रोटीन आपको कई खाद्य पदार्थों से मिल सकता हैं। सभी मांसहारी भोजन में प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता हैं, जबकि कुछ शाकाहारी भोजन में भी प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। प्रोटीन के कुछ बेहतरीन स्रोत इस प्रकार हैं।  

    मांस
    मछली
    चिकेन
    अंडा
    पनीर
    दूध
    दही
    छाछ
    दाल
    सोयाबीन
    सोया मिल्क
    राजमा
    काले चन्ने
    सूखे मेवे
    स्प्राउट्स
    बीज
    मटर
    पीनट बटर

2. सेहत बनाने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स हैं जरूरी
oats

सेहत कैसे बनाये क्या खाएं (sehat banane ke liye kya khaye) में दूसरा महत्वपूर्ण पोषक तत्व कार्बोहायड्रेट हैं। कार्बोहाइड्रेट्स शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ये शरीर में ऊर्जा (Energy) का मुख्य स्रोत होते हैं, कार्बोहायड्रेट से ही शरीर को कार्य करने की ऊर्जा और शक्ति प्राप्त होती हैं।

कार्बोहाइड्रेट्स मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं –

    कॉम्प्लेक्स कार्ब्स (Good Carbs)
    सिंपल कार्ब्स (Bad Carbs)

सिंपल कार्ब्स की तुलना में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स ज्यादा फायदेमंद होते हैं, आपको इन्ही का ज्यादा सेवन करना हैं। सिंपल कार्ब्स में ज्यादातर चीनी और मैदे से बनी चीजें शामिल हैं जो सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं। जबकि कॉम्प्लेक्स कार्ब्स के कुछ बेहतरीन सोर्स इस प्रकार हैं, जिन्हे आपको अपने भोजन में शामिल करना हैं।

    भूरे चावल
    ओट्स
    दलिया शकरकंदी
    हरी सब्जियां
    होल ग्रेन आटे की रोटी
    केला
    दाल
    ब्राउन ब्रेड्स
    सेब

3. हेल्थ बनाने के लिए भोजन में शामिल करें हेल्दी फैट
avocado

फैट्स या वसा भी हेल्थ के लिए प्रोटीन और कार्ब्स की तरह फायदेमंद हैं। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाने और शरीर की मांपेशियों के विकास में सहायक होते हैं। बहुत से लोग फैट्स को अपनी डाइट में अनदेखा करते हैं जो बिल्कुल भी सही नहीं हैं। अच्छी सेहत पाने के लिए हेल्दी फैट्स को अपने भोजन में जरूर शामिल करें।

फैट्स मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं।

    सैचुरेटेड फैट्स
    अन-सैचुरेटेड फैट्स
    ट्रांस फैट्स

सैचुरेटेड फैट्स और ट्रांस फैट्स सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं और यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करते हैं। पाम ऑयल, नारियल तेल, आलू, लाल मांस, चीज़, केक, बिस्किट, मक्खन आदि इसके कुछ उदाहरण हैं।

अन-सैचुरेटेड फैट्स हमारे शरीर के लिए अच्छे होते हैं यह दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं, इसलिए इन्हें Good Fats भी कहा जाता हैं। ऑलिव ऑयल, पीनट बटर, एवोकाडो, सूखे मेवे, अखरोट, अलसी के बीज, सूरजमुखी के बीज, मछली आदि अन-सैचुरेटेड फैट्स के कुछ उदाहरण हैं।

सेहत कैसे बनाये क्या खाएं (sehat banane ke liye kya khayen) में आपके भोजन से 30% प्रोटीन, 40% कार्बोहाइड्रेट्स और 30% फैट्स या वसा होनी चाहिए।
सेहत कैसे बनती हैं | सेहत बनाने के तरीके | Sehat Banane Ke Tarike

सेहत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए (sehat banane ke liye kya khana chahiye) जानने के बाद अब सेहत बनाने के तरीके (sehat banane ke tarike) की बात करते हैं। पौष्टिक भोजन से साथ साथ सेहत बनाने के लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा चीजें भी करनी चाहिए, जिनके विषय में हम आगे जानेंगे।
1. हेल्थ बनाने के लिए एक्सरसाइज हैं जरूरी | Health Banane ke Liye Exercise
health kaise banaye

पाचन तंत्र को मजबूत करने और एक अच्छी डाइट लेने के बाद आपको हेल्थ बनाने के लिए (health kaise banaye) व्यायाम यानी एक्सरसाइज की जरुरत भी होगी। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों (muscles) में दबाव पड़ेगा वो टूटेंगी और फिर ज्यादा तेजी से ग्रो करेंगी। आपने देखा होगा की जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो हमारी बॉडी में हल्का-हल्का दर्द होता हैं, यह दर्द मांसपेशियों के टूटने से ही होता हैं और कुछ दिन लगातार एक्सरसाइज करते रहने से यह दर्द अपने आप ही ठीक होने लगता हैं।

अगर एक्सरसाइज करने से आपकी मांसपेशियों (muscles) में भी दर्द होता हैं तो इस दर्द से घबराये न और एक्सरसाइज करना बीच में ही न छोड़ दें। यह दर्द ही आपको संकेत देता हैं की आप जो भी कर रहे हैं ठीक कर रहे हैं और इसका फल आपको जल्द ही मिलेगा, बस थोड़ा सब्र करें और मेहनत करते रहें।

अगर आपकी दिनचर्या बहुत ज्यादा व्यस्त रहती हैं तो भी आप दिन में 20-30 मिनट का समय निकालकर अपने घर में ही एक्सरसाइज कर सकते हैं, आपको जिम जाने की भी जरुरत नहीं हैं। आप घर पर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। घर पर करने के लिए कुछ एक्सरसाइज इस प्रकार हैं।

Biceps के लिए एक्सरसाइज

1. बाइसेप्स डंबल कर्ल

2. स्टेंडिंग बार्बेल कर्ल

3. हेमर डंबल कर्ल

4. रिवर्स कर्ल

Chest के लिए एक्सरसाइज

1. पुशअप

2. डंबल प्रेस

3. डंबल पुलओवर

4. चेस्ट डिप्स

Shoulder एक्सरसाइज

1. शोल्डर एक्सरसाइज

2. मिलिट्री प्रेस

3. बारबेल प्रेस

4. लेटरल रेजेज

Leg एक्सरसाइज

1. स्क्वाट्स

2. लंजेस

3. वाकिंग लंजेस

4. बॉक्स जम्प्स

5. काफ रेजेज
2. सेहत बनाने के लिए योग करें
motapa kam kaise kare

सेहत बनाने के तरीके (sehat banane ke tarike) में योग भी एक अच्छा ऑप्शन हैं। आजकल नेता, अभिनेता और खिलाड़ी भी अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं। योग से शरीर स्वस्थ और फिट रहता हैं, शरीर ऊर्जावान रहता हैं, शरीर का स्टैमिना बढ़ता हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity power) बढ़ती हैं। साथ ही मेन्टल हेल्थ के लिए भी योग फायदेमंद होता हैं।

योग के जितने लाभ गिनाये जाए उतने कम हैं। आपको दिन में 20-30 मिनट का समय निकालकर योग ज़रूर करना चाहिए। कुछ ऐसे योगासन हैं जिन्हें करने से पाचन तंत्र मजबूत होता हैं और सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। इनमें से कुछ योगासन इस प्रकार हैं जिन्हें कोई भी आसानी से घर पर ही कर सकता हैं।

1. वज्रासन (Vajrasana)

2. सर्वांगासन (Sarvangasana)

3. भुजंगासन (Bhujangasana)

4. बालासन (balasana)

5. पवनमुक्तासन (Pavanamuktasana)

6. मत्स्यासन (Matsyasana)

7. शवासन (Shavasana)
सेहत बनाने के घरेलू उपाय (sehat banane ke gharelu upay) | हेल्थ बनाने के उपाय (health banane ke upay)
sehat banane ke gharelu upay

अब हम सेहत बनाने के घरेलू उपाय (sehat kaise banaye gharelu upay) के बारे में बात करेंगे। घरेलू उपाय सेहत बनाने के लिए सबसे ज्यादा मददगार होते हैं, इनका असर कभी खत्म नहीं होता और न ही इनके कोई साइड इफेक्ट्स होते हैं। यह इतने महंगे भी नहीं होते, इन्हें आम आदमी भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता हैं।

सेहत बनाने के घरेलू नुस्खे या हेल्थ बनाने के घरेलू उपाय (health banane ke upay) इस प्रकार हैं ।
1. सेहत बनाने का घरेलू नुस्खा हैं केले का जूस (Banana Shake)

केले का जूस सेहत बनाने के तरीके (sehat banane ke gharelu upay) और शरीर बनाने वाले खाद्य पदार्थ में सबसे कारगर और उपयोगी हैं। सेहत बनाने के लिए केला बहुत ज्यादा प्रचलित भी हैं। केले का जूस बनाने के लिए आपको आधा गिलास दूध, दो केले, कुछ ड्राई फ्रूट्स, एक चम्मच पीनट बटर और एक चम्मच शहद की जरूरत होगी।

इन सभी चीजों को मिक्स करके जूसर की मदद से जूस बना लेंगे और फिर इसका सेवन करेंगे। सेहत कैसे बनाये के लिए एक गिलास केले के इस जूस का सेवन आपको सुबह-शाम करना हैं। केले के इस जूस में आपको पर्याप्त कैलोरी मिलेगी जिसमें प्रोटीन, कार्ब्स और फैट्स तीनों चीजें शामिल हैं। इसे पीने से आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। (यह भी पढ़ें – केला खाने का सही समय और सही तरीका)
2. हेल्थ बनाने का उपाय हैं दलिया

हेल्थ कैसे बनाये (sehat kaise banaye) के लिये दलिया भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता हैं, आपको रोज सवेरे अपने नाश्ते में दलिया जरूर खाना हैं। दलिया कार्बोहाइड्रेट का मुख्य स्रोत होता हैं जो तेजी से वजन बढ़ाने का काम करता हैं।

ध्यान रखें की दलिया में आप चीनी का इस्तेमाल न करें। चीनी की जगह आप इसमें धागे वाली मिश्री या गुड़ का चूरा इस्तेमाल कर सकते हैं, इसे और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, किशमिस व अखरोट भी मिक्स कर सकते हैं।
3. सेहत बनाने का घरेलू उपाय हैं मुनक्का

सेहत कैसे बनाये घरेलू उपाय (sehat banane ke gharelu upay) में मुनक्का भी एक बहुत प्रभावशाली आहार हैं, बहुत कम लोगों को इसके गुणों के बारे में जानकारी हैं। आप 20 से 25 ग्राम मुनक्का रात को पानी में भिगो के रख दें और अगली सुबह एक गिलास दूध में इन्हें अच्छे से उबाल ले और फिर इन्हें दूध के साथ चबा-चबा कर खाएं।

मुनक्का शरीर में खून की कमी नहीं होने देते और तेजी से वजन बढ़ाने का काम करते हैं। आप मुनक्का की जगह किशमिश भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. सेहत बनाने के लिए खाएं स्प्राउट्स

सेहत बनाने के लिए (health kaise banaye) स्प्राउट्स भी बहुत लाभकारी होते हैं। स्प्राउट्स बनाने के लिए आपको मूंग दाल, सोयाबीन दाल, काला चना आदि दलों को पानी मे भिगोकर रख देना हैं और जब यह अच्छी तरह फूल जाए तब इन्हें एक साफ कपड़े में बांदकर रख देना हैं।

कुछ समय बाद इन दलों में अंकुर आने लगेंगे तब आपको इनका सेवन करना हैं। स्प्राउट्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं। जो लोग शाकाहारी हैं और अंडा, मांस, मछली आदि नहीं खा सकते उन्हें स्प्राउट्स (Sprouts) को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
5. हेल्थ बनाने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें

डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, दही, छाछ, घी, लस्सी आदि भी सेहत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। सेहत बनाने के साथ-साथ शरीर मे एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाने और कैल्शियम की कमी को दूर करने में भी डेयरी प्रोडक्ट्स बहुत फ़ायदेमंद होते हैं। (यह भी पढ़ें – (दही खाने का सही समय और सही तरीका)
6. हेल्थ बनाने के लिए खाएं अंडा

एक कहावत हैं “संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे” वो इसलिए क्योंकि अंडा पोषक तत्वों से भरपूर हैं। अंडा प्रोटीन का एक मुख्य स्रोत हैं जो शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। एक अंडे में लगभग 6 से 7 ग्राम के आस-पास प्रोटीन पाया जाता हैं, इसके साथ ही इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। सेहत बनाने के घरेलू नुस्खे (sehat banane ke gharelu upay) में अंडे को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।
7. हेल्थ बनाने के लिए उबले आलू और दही हैं फायदेमंद

आलू कार्बोहाइड्रेट का एक मुख्य स्रोत हैं और तेजी से वजन बढ़ाने में भी काफी सहायक होते हैं, सेहत बनाने के लिए आप इसका सेवन ज़रूर करें। आलू को आप उबाल कर दही के साथ खा सकते हैं। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाने का काम करता हैं।

अगर आप वर्कआउट करते हैं तो वर्कआउट करने से 40 मिनट पहले आप दो आलू दही के साथ खा सकते हैं, यह आपके लिए एक अच्छी प्री-वर्कआउट मील का काम करेगा और यह आपको एक्सरसाइज करते समय जल्दी थकने नहीं देगा।
8. ड्राई फ्रूट्स का ज्यादा इस्तेमाल करें

ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, किशमिश, खजूर, अखरोट आदि भी सेहत बनाने (sehat kaise banaye in hindi) के लिए बहुत अच्छे और फ़ायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स गुड फैट्स का मुख्य स्रोत होते हैं जो सेहत बनाने में आपकी मदद करते हैं।

ध्यान रहे कि ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल एक लिमिट में ही करना चाहिए क्यूंकि यह गर्म तासीर के होते हैं। इन्हें खाने का सबसे अच्छा तरीका यह हैं की आप इन्हें थोड़ी देर पानी में भिगो के रखें और उसके बाद इनका सेवन करें।
सेहत बनाने के उपाय इन चीजों के इस्तेमाल से बचें | Sehat Banane ke Upay

सेहत कैसे बनाये (health kaise banaye) और सेहत बनाने के तरीके  (sehat banane ke tarike) के विषय में हम उपर बता चुके हैं की आपको क्या-क्या करना चाहिए। अब हम बात करेंगे की आपको क्या-क्या नहीं करना चाहिए और वह कौन-कौन सी गलतियां हैं जिन्हें लोग अनदेखा करते हैं, जिसके कारण उनकी सेहत नहीं बन पाती हैं।

1. आपको ज्यादा चीनी और चीनी से बने खाद्य पदार्थों जैसे केक, कैंडी, कोल्ड ड्रिंक, जलेबी आदि का सेवन नहीं करना हैं।

2. बाजार के पैकेट बंद खाद्य पदार्थों जैसे चिप्स, बिस्कुट, ब्रेड, कुरकुरे आदि का सेवन नहीं करना हैं।

3. बहुत ज्यादा तेलीय चीजें जैसे पकोड़े, छोले भठूरे, समोसे, परांठे आदि का सेवन नहीं करना हैं।

4. मैदा और मैदे से बनी चीजों का सेवन नहीं करना हैं।

5. खाना खाने के बाद एक ही जगह पर बैठे न रहें।

6. एक बार में ही बहुत ज्यादा भोजन न करें, जिससे की आपका पेट भारी हो जाए।

7. सुबह का नाश्ता ज़रूर करें, इसे स्किप न करें।
सेहत (हेल्थ) बनाने की दवा | Sehat Banane ki Dava

कुछ लोग हेल्थ कैसे बनाये (sehat kaise banaye) लिए सेहत बनाने की दवा (health banane ki dawai) और सेहत बनाने के सप्लीमेंट्स इस्तेमाल करते हैं जो हमारे विचार से बिल्कुल भी सही नहीं रहता।
soya milk

यह दवाइयाँ बहुत जल्दी अपना असर दिखती हैं और एक से दो महीने में आपका वजन भी बड़ा देती हैं। मगर इनमें से ज्यादातर दवाइयों (sehat banane ki dava) का असर लंबे समय तक नहीं रहता, जैसे ही आप दवाई का सेवन बंद कर देते हैं आपका वजन घटने लगता हैं और धीरे-धीरे कुछ ही समय में आप पहले की तरह दिखने लगते हैं।

इनमे से कुछ सेहत बनाने की दवा का बुरा असर किडनी और पेट के स्वास्थ्य पर भी पड़ता हैं, जबकि इनके साइड इफेक्ट्स से त्वचा पर फोड़े और फुंसियां भी होने लगते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह हैं की आप सेहत बनाने की दवा (sehat banane ki dava) का बिल्कुल इस्तेमाल न करें और इनके उपर अपनी मेहनत की कमाई खर्च न करें।

इसकी जगह आप नेचुरल तरीकों से सेहत बना सकते हैं (sehat banane ke tarike), इसमे थोड़ा समय लगता है मगर यह सेहत बनाने का एक सबसे अच्छा कारगर तरीका हैं।

इसके अलावा मार्किट में कुछ आयुर्वेदिक प्रोडक्ट मौजूद हैं जो सेहत बनाने और वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। आप चाहे तो थोड़ा रिसर्च करके और डॉक्टर की सलाह लेकर इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्किट में मौजूद कुछ बेहतरीन सेहत बनाने की दवा या प्रोडक्ट्स इस प्रकार हैं।
1. सेहत बनाने की दवा हैं अश्वगंदा

अश्वगंदा एक आयुर्वेदिक हर्ब हैं, जिसके हज़ारों फायदे हैं। इम्युनिटी बढ़ाने, शरीर की कमजोरी दूर करने, वजन बढ़ाने, पाचन तंत्र मजबूत बनाने और शरीर में एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाने के लिए यह एक बेहतरीन आयुर्वदिक प्रोडक्ट हैं। बहुत से बॉडी बिल्डर या जिम जाने वाले लोग भी अश्वगंदा का सेवन करते हैं। अश्वगंदा सेहत बनाने की किसी दवा से कम नहीं हैं मगर इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको एक बार डॉक्टर की सलाह भी अवश्य लेनी चाहिए।
2. हेल्थ बनाने की दवा हैं सतावरी चूर्ण

सतावरी चूर्ण शरीर के अविकसित अंगो को विकसित करने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक दवा (sehat banane ki dava) हैं। इसके इस्तेमाल से शारीरिक दुर्बलता दूर होती हैं और शरीर में खाया पिया लगने लगता हैं। लड़कियों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद (ladkiyan sehat kaise banaye) हैं और शरीर के अंगो को उभारने का काम करता हैं, ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में यह प्रोडक्ट लाभप्रद होता हैं।
3. सेहत बनाने की दवा च्यवनप्राश

च्यवनप्राश भी सेहत बनाने की दवा (health banane ki dawai) से कम नहीं हैं। च्यवनप्राश एक पूर्ण आयुर्वेदिक उत्पाद हैं जिसको कई सारी जड़ी बूटियों से मिलकर तैयार किया जाता हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, शरीर की कमजोरी दूर करने और शरीर में ऊर्जा लाने में सहायक होता हैं। साथ ही इसके सेवन से भूख भी बढ़ती हैं।

मोटा होने और sehat banane ki dava (आयुर्वेदिक प्रोडक्ट) के ऊपर हमने एक संक्षेप में आर्टिकल भी लिखा हैं, आप चाहे तो हमारा यह आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने वजन बढ़ाने और मोटा होने के लिए 10 पतंजलि के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के बारे में बताया हैं। (मोटा होने के लिए पतंजलि के 10 पॉवरफुल आयुर्वेदिक प्रोडक्ट)
FAQ | Sehat Kaise Banaye
FAQ
सेहत बनाने के लिए क्या खाएं ?

सेहत बनाने के लिए अपने आप दूध, पनीर, अंडा, मछली, चिकेन, केला, उबले आलू, चीकू, आम, अंकुरित अनाज, बादाम, किशमिश, दलिया, साबूदाना खीर आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा बनाना शेक, मैंगो शेक या होममेड प्रोटीन शेक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
सेहत बनाने की दवा आयुर्वेदिक क्या है?

अश्वगंधा चूर्ण, शतावरी चूर्ण और च्यवनप्राश सेहत बनाने की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा हैं। लेकिन इनका इस्तेमाल आपको डॉक्टर कि सलाह के बाद ही करना चाहिए।
15 दिन में सेहत कैसे बनाये?

नेचुरल तरीके से 15 दिन में सेहत बनाना संभव नहीं है, सेहत बनाने के लिए आपको निरंतर मेहनत करनी होगी और अपनी जीवन शैली व खानपान में सुधार करना होगा। 2-3 महीने बाद आपको रिजल्ट मिलना शुरू हो सकता है। साथ ही नेचुरल तरीके से बढ़ाया गया वजन कभी कम नहीं होता।
सेहत बनाने के लिए क्या करना पड़ेगा ?

अच्छी सेहत बनाने के लिए आपको 3 चीजें अवश्य करनी पड़ेगी। 1) खानपान में सुधार, 2) एक्सरसाइज और 3) बुरी आदतों से दूरी।
लड़कियां सेहत कैसे बनाये?

ऊपर बताए गए “अच्छी सेहत कैसे बनाये” के सभी रूल लड़के व लड़कियों के लिए एक समान है। केवल, अश्वगंधा की जगह लड़कियां शतावरी चूर्ण का इस्तेमाल कर सकती है।
conclusion

ये सेहत बनाने के उपाय और तरीके (sehat banane ke tarike) व सेहत कैसे बनाये घरेलू उपाय (sehat banane ke gharelu upay) थे, जिनकी मदद से आप एक अच्छी सेहत बना सकते हैं। ये तरीके बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं हैं आप आराम से इन्हे अपनी लाइफ स्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं।

इन सब तरीकों को अजमाने के कुछ दिनों बाद ही आपको अपने शरीर में बदलाव देखने को मिलेगा, आपका वजन बढ़ेगा, शरीर की ताकत बढ़ेगी, पिचके गाल भरने लगेंगे और आपकी पर्सनल्टी में निखार आने लगेगा।

उम्मीद हैं की आपको हमारा यह आर्टिकल हेल्थ कैसे बनाये (sehat kaise banaye), सेहत बनाने के तरीके (sehat banane ke tarike) और हेल्थ बनाने के उपाय (sehat banane ke gharelu upay) पसंद आया होग और सेहत बनाने के विषय में आपके मन में जितने भी सवाल थे अब  उनका आपको जवाब मिल गया होगा।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted