आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। ऐसी ही एक औषधि का नाम है गिलोय। गिलोय बेहद उपयोगी और प्रसिद्ध औषधियों में से एक है। लेकिन बता दें कि गिलोय के साथ उसका जूस भी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। यदि व्यक्ति अपनी डाइट में गिलोय के जूस को जोड़ता है तो उससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।
आज का हमारा लेख गिलोय के जूस पर ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गिलोय के जूस के सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। साथ ही इसे बनाने की विधि और नुकसान के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
गिलोय के जूस के फायदे
यदि व्यक्ति अपनी डाइट में गिलोय के जूस को जोड़ता है तो उसे कई फायदे हो सकते हैं। यह फायदे निम्न प्रकार हैं-
1 - तनाव हो दूर
तनाव को दूर करने में गिलोय का जूस आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि गिलोय के जूस के अंदर एंटी स्ट्रेस गुण मौजूद होते हैं, जो न केवल तनाव को दूर करने में उपयोगी हैं बल्कि व्यक्ति के मूड को सुधारने में भी बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति तनाव को दूर करने के लिए अपनी डाइट में गिलोय के जूस को जोड़ सकता है।
2 - इम्यूनिटी को बढ़ाए
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में गिलोय का जूस आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि गिलोय के जूस में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव मौजूद होता है जो ना केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में उपयोगी है बल्कि व्यक्ति को कई बीमारी से दूर रखने में भी आपके काम आ सकता है।
इसे भी पढ़ें-
3 - पाचन क्रिया में सहायक
बता दें कि पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में गिलोय का जूस आपके बेहद काम आ सकता है। यह न केवल आंतों में मजबूती ला सकता है बल्कि पाचन क्षमता में सुधार लाने का काम भी गिलोय के जूस के माध्यम से किया जा सकता है। ऐसे में यदि आप पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो गिलोय के जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
4 - एनीमिया से करें बचाव
शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया की समस्या। ऐसे में इससे बचाव के लिए गिलोय जूस आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि आयरन के अवशोषण बढ़ावा देने के साथ-साथ ये एमीमिया की समस्या से राहत भी दिला सकते हैं। इसके अलावा गिलोय ब्लड में रेड और सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ावा दे सकता है। इससे एनीमिया की समस्या से फायदे भी हो सकता है।
5 - बुखार हो जाए दूर
शारीरिक समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ बुखार की समस्या को दूर करने में भी गिलोय का जूस आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि गिलोय की जड़ और तने का अर्क बुखार से राहत दिलाने के साथ-साथ शरीर से बैक्टीरिया को भी दूर रख सकता है।
गिलोय के जूस के नुकसान
यदि व्यक्ति अपनी डाइट में गिलोय के जूस को जोड़ता है तो उसे कई फायदे हो सकते हैं यह फायदे निम्न प्रकार हैं
1 - जो लोग मधुमेह की दवाई ले रहे हैं वे इसका सेवन ना करें। वरना ब्लड शुगर काफी कम हो सकता है।
2 - इसकी तासीर गर्म है ऐसे में अधिकता पेट से संबंधित कुछ समस्याएं जैसे जलन और गैस की समस्या का सामना करा सकती हैं।
3 - गर्भावस्था के दौरान गिलोय के जूस का सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर करें।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि गिलोय का जूस सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को सीमित मात्रा में गिलोय के जूस को जोड़ने की सलाह दी जाती है। इससे अलग यदि आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो अपनी डाइट में गिलोय जूस को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।
Post a Comment